38 साल से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार:मंगलपुर पुलिस ने औरैया से पकड़ा; 1986 में लूट के मामले में फरार था

Nov 04, 2026 - 23:48
0
38 साल से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार:मंगलपुर पुलिस ने औरैया से पकड़ा; 1986 में लूट के मामले में फरार था
कानपुर देहात में मंगलपुर थाना पुलिस ने 38 साल से फरार 15 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को उसे औरैया कस्बे से पकड़ा। आरोपी 1986 के लूट के मामले में वांछित था। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी बालिस्टर उर्फ रमेशचंद्र (65), स्वर्गीय मौजीलाल यादव का बेटा है। उसके खिलाफ 1986 में धारा 394 के तहत केस दर्ज हुआ था। यह मामला सेशन विचारण संख्या 127/1986 और इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिमिनल अपील संख्या 327/1988 से जुड़ा है। लंबे समय से फरार रहने के कारण पुलिस अधीक्षक ने बालिस्टर पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद की निगरानी में वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार को औरैया कस्बे में काशीराम कॉलोनी के गेट के पास मुख्य मार्ग से बालिस्टर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने देर साम बताया कि गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल मोहम्मद आलम, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और गौरव पाठक शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User