हमीरपुर में यमुना तटबंध पर 5100 दीप जलाए गए:गंगा उत्सव 2026 में आरती के साथ नदी संरक्षण, स्वच्छता और निर्मलता का संदेश दिया

Nov 04, 2026 - 23:30
0
हमीरपुर में यमुना तटबंध पर 5100 दीप जलाए गए:गंगा उत्सव 2026 में आरती के साथ नदी संरक्षण, स्वच्छता और निर्मलता का संदेश दिया
हमीरपुर में बुधवार को गंगा उत्सव 2026 के तहत यमुना नदी किनारे तटबंध पर दीपदान कार्यक्रम हुआ। वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मिट्टी के 5100 दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से यमुना तटबंध जगमगा उठा। इस दौरान यमुना मैया की आरती की गई और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम की तैयारियां शाम 6 बजे शुरू हुईं। पहले सफाई की गई, फिर दीप सजाए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूली छात्राओं ने दीप जलाए। रात 8 बजे आरती के साथ कार्यक्रम खत्म हुआ। दीपदान के जरिए लोगों को नदियों के संरक्षण, स्वच्छता और निर्मलता का संदेश दिया गया। साथ ही मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल कर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की अपील की गई। मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि दीपोत्सव अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने के साथ प्रकृति और नदियों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, जिलाधिकारी अशोक कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजय सिंह, डीएफओ अरविंद कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार और वन विभाग के डीपीओ धीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। स्कूली छात्राएं और आसपास के लोग भी कार्यक्रम में पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User