शिवम सैनी ने अंतरमहाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता जीती:शौर्य प्रभाकर रस्तोगी दूसरे और निखिल चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे

Nov 04, 2026 - 22:58
0
शिवम सैनी ने अंतरमहाविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता जीती:शौर्य प्रभाकर रस्तोगी दूसरे और निखिल चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे
मुरादाबाद के हिन्दू कॉलेज में बुधवार को अंतरमहाविद्यालयीय शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता और चयन ट्रायल 2026-27 हुआ। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में उससे जुड़े विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शिवम सैनी ने पहला स्थान हासिल किया। शौर्य प्रभाकर रस्तोगी दूसरे और निखिल चोपड़ा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता हिन्दू कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग ने कराई। कॉलेज के प्राचार्य और विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि शतरंज से विद्यार्थियों में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक सोच और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंशुल बथला, उप मुख्य निर्णायक डॉ. अवधेश कुमार सिंह, पर्यवेक्षक प्रो. मनीष भट्ट और विशेषज्ञ अनीता फरस्वाण मौजूद रहीं। आयोजन सचिव डॉ. पंकज सिंह और सह आयोजन सचिव चन्द्रजीत कुमार यादव ने संचालन में सहयोग किया। इस दौरान आगामी उत्तर क्षेत्रीय अंतरविश्वविद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता की जानकारी दी गई। यह प्रतियोगिता 25 से 28 नवंबर तक एमिटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम में होगी। इसमें गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की टीम भी हिस्सा लेगी। कॉलेज की क्रीड़ा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User