रामपुर में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी:दो बसपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज, प्रमोद कुमार निरंकारी ने की थी शिकायत
रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व मंडल प्रभारी प्रमोद कुमार निरंकारी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई। उनकी शिकायत पर पुलिस ने बुधवार शाम 7:30 बजे दो बसपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया। सोशल मीडिया पोस्ट पर किया अभद्र कमेंट सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबदीप सिंह नगर निवासी प्रमोद कुमार निरंकारी ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सीओ सिटी को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दो दिन पहले दर्पण गौतम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट की थी। उस पोस्ट पर दिनेश कुमार ने उनका नाम लेकर सार्वजनिक रूप से अभद्र और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। पहले भी व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे अपमानजनक संदेश प्रमोद कुमार निरंकारी का कहना है कि दिनेश कुमार पहले भी कई बार व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके खिलाफ अपमानजनक संदेश भेज चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन संदेशों के स्क्रीनशॉट उनके पास मौजूद हैं। शिकायत के मुताबिक, इन टिप्पणियों से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार इस तरह की टिप्पणियों से वह मानसिक रूप से परेशान हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने स्वार के गोविंदपुरा निवासी दिनेश कुमार और आवास विकास कॉलोनी निवासी दर्पण गौतम के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों बसपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट और व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट को जांच में शामिल किया गया है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)