दोस्त की चाकू मारकर हत्या करने वाले का हाफ एनकाउंटर:पैर में लगी गोली, हत्या के बाद भागते आरोपी का वीडियो आया सामने
लखनऊ में दोस्त की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी उजैफा को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। शनिवार रात सआदतगंज के आजाद नगर स्थित अंबेडकर पार्क के पास उजैफा ने अपने दोस्त रेहान पर चाकू से कई वार किए थे। गंभीर हालत में रेहान को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी के मौके से भागने का वीडियो भी सामने आया है। अंबेडकर पार्क के पास हुआ था विवाद पुलिस के मुताबिक, रामनगर निवासी रेहान शनिवार रात करीब 9:30 बजे आजाद नगर के सी ब्लॉक स्थित अंबेडकर पार्क के पास टहलने गया था। उसके साथ गुलाब की बगिया निवासी दोस्त उजैफा भी था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद उजैफा ने रेहान के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रेहान को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था रेहान मृतक की पत्नी सीबा ने पुलिस को बताया कि रेहान तीन दिन पहले ही आगरा जेल से छूटकर घर लौटा था। शनिवार शाम करीब 6 बजे वह घर से निकला था। कुछ देर बाद उसकी हत्या की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिम जितेंद्र श्रीवास्तव और एसीपी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। हत्या के बाद भागने का वीडियो आया सामने घटना के बाद आरोपी के मौके से भागने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी की तलाश शुरू की। बाद में पुलिस मुठभेड़ में उजैफा के पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)