लोहिया अस्पताल में भर्ती युवक की मौत:शव बेड के नीचे मिला; 14 अक्टूबर को सिर में चोट के बाद लाया गया था

Nov 01, 2026 - 23:23
0
लोहिया अस्पताल में भर्ती युवक की मौत:शव बेड के नीचे मिला; 14 अक्टूबर को सिर में चोट के बाद लाया गया था
फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल के लावारिस वार्ड में भर्ती 40 वर्षीय युवक सुरेश की मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 9 बजे उसका शव बेड के नीचे फर्श पर मिला। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, उसे 14 अक्टूबर को भर्ती कराया गया था। रविवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रांसफार्मर के पास घायल मिला था युवक अस्पताल के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे शहर के बढ़पुर देवी मंदिर के पास ट्रांसफार्मर के नजदीक सुरेश मिला था। 108 एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) अरविंद कुमार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके सिर में चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहली मंजिल पर बने लावारिस वार्ड में भर्ती कर दिया गया। शनिवार रात हुई थी मौत रविवार सुबह इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमन कुमार वार्ड पहुंचे तो सुरेश बेड के नीचे फर्श पर मृत मिला। अस्पताल के सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने बताया कि मरीज सेप्टिक से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था। उनकी जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात उसकी मौत हुई थी। डॉ. शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह पंचनामा की कार्रवाई के लिए शव को फर्श पर रखा गया था। बाद में उसे ऊपर रखवाया गया। इसके बाद शव अस्पताल की मर्च्युरी में रखवा दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने मेमो भेजकर पुलिस को सूचना दी। रविवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User