बरेली में तमंचे और कारतूस के साथ दो आरोपी अरेस्ट:एक पर आठ मुकदमे, दूसरा लोगों को डराने के लिए तमंचा रखता था
बरेली में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो आरोपियों को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इज्जतनगर पुलिस ने बग्गा ग्राउंड से पकड़ा इज्जतनगर पुलिस ने बग्गा ग्राउंड के पास से 22 वर्षीय पारस बाबू को गिरफ्तार किया। वह मुंशी नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, पारस बाबू के खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न और आर्म्स एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने बताया कि तमंचा किसी अज्ञात व्यक्ति से खरीदा था। लोगों को डराने के लिए रखता था तमंचा वहीं, बारादरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शाहदाना रेलवे ग्राउंड के पास से 40 वर्षीय सुनील को गिरफ्तार किया। वह मढ़ीनाथ का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, सुनील ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है और लोगों को डराने-धमकाने के लिए तमंचा रखता था। पुलिस ने बताया कि सुनील के खिलाफ इज्जतनगर थाने में भी आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)