ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में जीते पदक:सहारनपुर के 6 खिलाड़ियों की सफलता, थरौली क्लब से चमकी ग्रामीण प्रतिभा

Oct 22, 2026 - 21:02
0
ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में जीते पदक:सहारनपुर के 6 खिलाड़ियों की सफलता, थरौली क्लब से चमकी ग्रामीण प्रतिभा
सहारनपुर के गांवों के तालाबों को साफ कर जल संरक्षण की मुहिम अब खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिला रही है। दिल्ली के बलस्वा में आयोजित 13वीं नेशनल ड्रैगन बोट चैंपियनशिप में सहारनपुर के छह खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और पांच रजत पदक जीते। ग्राम पंचायत थरौली में स्थापित ड्रैगन बोटिंग क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। सीनियर वर्ग में गजेन्द्र सिंह और संदीप चौधरी ने रजत पदक जीते। जूनियर वर्ग में वंश धीमान ने स्वर्ण, जबकि उदित पंवार, अभिज्ञान सिंह और सिद्धांत रोड ने रजत पदक हासिल किए। इंजीनियर गजेन्द्र सिंह ने पॉडमैन रामवीर तंवर से प्रेरित होकर तालाबों के पुनर्जीवन का अभियान शुरू किया था। थरौली में बोटिंग क्लब की स्थापना से ग्रामीण युवाओं को खेल प्रशिक्षण का अवसर मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User