हापुड़ में एमएलसी चुनाव के लिए कल स्कूल बंद:नर्सरी से 12वीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्‌टी, डीएम ने दिए निर्देश

Oct 22, 2026 - 22:08
0
हापुड़ में एमएलसी चुनाव के लिए कल स्कूल बंद:नर्सरी से 12वीं तक सभी बोर्ड के स्कूलों में छुट्‌टी, डीएम ने दिए निर्देश
हापुड़। जिले में 23 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह फैसला उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान के कारण लिया गया है। गुरुवार की रात 9 बजे DIOS श्वेता पुठिया ने आदेश जारी किए। जिलाधिकारी कविता मीना के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के मुताबिक, जिले के परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्ड से संचालित स्कूल भी शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपो भाटी और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने यह आदेश जारी किया है। यह अवकाश जिले के सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा। नियम के उल्लंघन पर कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User