लखनऊ में एकादशी पर महिला मंडल ने किया भजन-कीर्तन:15 साल से हो रही आराधना, नई पीढ़ी को जोड़ने के मकसद से भंडारा भी हुआ
लखनऊ में एकादशी की उदय तिथि पर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। इस खास मौके पर शिवभोला मंदिर में महिला मंडल की ओर से सामूहिक भजन-कीर्तन भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर जयकारों और मनमोहक भक्ति गीतों से गूंज उठा। महिलाओं ने एक साथ तालियां बजाकर भगवन विष्णु की आराधना की। महिलाओं ने भक्तों के जयकारे लगाए कीर्तन के दौरान महिलाओं ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक भजनों का गायन किया। भजनों की इन धुनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। महिलाओं ने भजनों के बीच माता के जयकारे भी लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर उत्साह से भर गया। रीना सक्सेना ने बताया कि यह महिला समूह पिछले 15 वर्षों से लगातार शिवभोला मंदिर में रोजाना भजन-कीर्तन और आराधना करता आ रहा है। सभी धार्मिक आयोजनों में महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ सामूहिक रूप से शामिल होती हैं। वहीं, मिथलेश मौर्या ने बताया कि इस कीर्तन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक भजनों के जरिए नई पीढ़ी को हमारी लोक और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना है। भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद कीर्तन के समापन पर आयोजक पदाधिकारी संतोष यादव की ओर से विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संतोष यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य माता की आराधना के साथ महिलाओं को एकजुट करना और आपसी जुड़ाव को मजबूत करना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)