गाजीपुर में बहादुरगंज अध्यक्ष रेयाज अंसारी का शांतिभंग में चालान:एमएलसी चुनाव में मतदाताओं को डराने की शिकायत पर कार्रवाई

Oct 23, 2026 - 17:31
0
गाजीपुर में बहादुरगंज अध्यक्ष रेयाज अंसारी का शांतिभंग में चालान:एमएलसी चुनाव में मतदाताओं को डराने की शिकायत पर कार्रवाई
गाजीपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने और मतदान प्रभावित करने की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कासिमाबाद पुलिस ने बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अहमद अंसारी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। रेयाज अंसारी इस चुनाव के मतदाता भी नहीं थे। डायल 112 की गश्त के दौरान मिली शिकायत कासिमाबाद थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि डायल 112 की गश्त के दौरान रेयाज अंसारी के खिलाफ मतदाताओं को प्रभावित करने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। गैंगस्टर एक्ट में कुर्क हो चुकी है संपत्ति रेयाज अंसारी पहले भी आपराधिक मामलों में आरोपित रह चुके हैं। उनकी पत्नी निकहत परवीन का नाम मदरसे में कथित तौर पर फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के मामले में सामने आया था। अप्रैल 2024 में गैंगस्टर एक्ट के तहत उनकी 6.70 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। पुलिस ने रेयाज अंसारी को मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़ा बताया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User