पकड़िया में सड़क हादसे में मासूम की मौत:सिंदुरिया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा, पिता की मौत के बाद अब मासूम भी नहीं रहा
महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में पकड़िया के पास एक सड़क हादसे में 6 साल के शनि की मौत हो गई। शनि अपनी मां के साथ मामा के घर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल शनि ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। शनि के पिता इंद्रेश का पहले ही निधन हो चुका था। सिंदुरिया थाना प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)