दुर्गा पूजा पर कुश्ती दंगल:चन्दरपुर लछिया में पहलवानों ने दिखाया दमखम, जुटी भीड़
कुशीनगर के विकासखंड रामकोला की ग्राम पंचायत चन्दरपुर लछिया में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय दर्शक जुटे। दंगल में सत्यम कुमार लक्ष्य, सुधीर यादव, सिमरन, चंद्रभान लक्ष्य, शिवम गुप्ता, सचिन कुशवाहा, मंजेश कुशवाहा और संगम गौतम सहित कई पहलवानों ने हिस्सा लिया। मुकाबलों में मंजेश कुशवाहा ने सत्यम कुमार को हराया। शिवम गुप्ता ने आयुष गुप्ता को शिकस्त दी, जबकि आशीष ने छोटू पहलवान वर्मा छावनी को पराजित किया। वहीं, सचिन पासवान ने अंकुश गुप्ता को हराकर जीत दर्ज की। सुधीर यादव और गोलू निचलौल के बीच हुए मुकाबले में सुधीर यादव विजयी रहे। दंगल के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)