रामपुर में स्थापना दिवस समारोह:राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूरे पर दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश दिया

Oct 23, 2026 - 17:15
0
रामपुर में स्थापना दिवस समारोह:राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूरे पर दिया आत्मविश्वास और अनुशासन का संदेश दिया
रामपुर में राष्ट्र सेविका समिति की रामपुर इकाई ने गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन, दीप योग, यष्टि प्रदर्शन और प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। मुख्य वक्ता मुरादाबाद विभाग कार्यवाहिका अनीता प्रकाश ने कहा कि वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर ने डॉ. हेडगेवार की प्रेरणा से विजयादशमी पर समिति की स्थापना की थी। समिति के 90 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं में राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। मुख्य अतिथि मीनू रस्तोगी ने महिलाओं के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास को जरूरी बताया। अध्यक्षता कर रहीं प्रिया अग्रवाल ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक समरसता के महत्व पर विचार रखे। कार्यक्रम में अरुणा मांगलिक, राजश्री गुप्ता, शिखा अग्रवाल और अनु मिश्रा सहित समिति की सदस्य मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User