चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक शांडिल कई दिनों से अनुपस्थित:मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने वेतन रोकने के निर्देश दिए, साफ-सफाई संतोषजनक मिली
जौनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने शुक्रवार को 2 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का अचानक निरीक्षण किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशांक शांडिल कई दिनों से अनुपस्थित मिले, जिस पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। केंद्र की साफ-सफाई ठीक थी। कर्मचारियों को आभा आईडी से इलाज व जांच, एबीडीएम व यूडीएसपी पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने, और गर्भवती महिलाओं की नियमित एएनसी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। नियमित दवाएं मिल रही हैं दवा भंडार में 165 तरह की दवाएं मिलीं। फार्मासिस्ट को दवाओं की मांग-सप्लाई डीवीडीएमएस पोर्टल पर दर्ज करने, अनुपलब्ध दवाएं तुरंत ड्रग वेयरहाउस से लेकर मरीजों को देने को कहा गया। एआरवी और एएसवी भी मिलीं। टीबी कंट्रोल प्रोग्राम के तहत 20 टीबी और 13 एमडीआर-टीबी मरीज मिले, जिन्हें नियमित दवाएं मिल रही हैं। कर्मचारियों को उनका इलाज तय प्रोटोकॉल अनुसार जारी रखने और निगरानी करने को कहा गया। मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)