दूसरे जिलों की टीमों ने मिठाई दुकानों से सैंपल लिए:दीपावली से पहले फर्रुखाबाद में जांच; खोया और लड्डू के नमूने लैब भेजे जाएंगे
फर्रुखाबाद में दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए दूसरे जिलों की 4 से 5 टीमें फर्रुखाबाद पहुंची हैं। टीमें शहर में अलग-अलग जगह मिठाई की दुकानों और गोदामों की जांच कर रही हैं। बुधवार दोपहर 2 बजे फतेहगढ़ के एक मिष्ठान विक्रेता की दुकान से सैंपल लिए गए। खोया और लड्डू के नमूने लिए बुधवार को औरैया से आई टीम ने फतेहगढ़ स्थित एक मिष्ठान भंडार से दो सैंपल लिए। इनमें एक खोया और दूसरा लड्डू का नमूना है। टीम ने दुकान पर खाद्य पदार्थों की जांच भी की। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि दुकानों के नाम लखनऊ से मिलते हैं। टीमों को संबंधित दुकानों पर जाकर सैंपल लेने होते हैं। इसी के तहत दूसरे जिलों की टीमें भेजी गई हैं। दुकानों में मिली अन्य कमियों पर नोटिस जारी किया जाएगा। गोदाम में साफ-सफाई ठीक मिली इसके बाद टीम आवास विकास स्थित स्वीट्स हाउस की गोदाम पर पहुंची। वहां जांच-पड़ताल के बाद सैंपल लिए गए। अधिकारियों के मुताबिक, गोदाम में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक मिली। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शहर में खाद्य विभाग की टीमों की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)