वाराणसी में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा:15 सफल विद्यार्थियों को येलो बेल्ट, बच्चों ने दिखाए विभिन्न आत्मरक्षा कौशल

Nov 04, 2026 - 17:01
0
वाराणसी में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा:15 सफल विद्यार्थियों को येलो बेल्ट, बच्चों ने दिखाए विभिन्न आत्मरक्षा कौशल
वाराणसी में सोनकडीह स्थित श्राइन कॉन्वेंट स्कूल में बुधवार को वीएसकेए (वरार्हशी शोतोकान कराटे डू एसोसिएशन) के तत्वावधान में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में सफल 15 विद्यार्थियों को येलो बेल्ट प्रदान की गई। मुख्य कोच मंजय गुप्ता और सहायक कोच कमलेश कुमार व बेलाल अहमद के मार्गदर्शन में बच्चों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों और आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति पाण्डेय, डायरेक्टर अजीत सर, अनुभव पाण्डेय और अभय पाण्डेय सहित अभिभावक उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User