ललितपुर पुलिस ने 125 खोए मोबाइल लौटाए:फोन की कीमत करीब 24 लाख रुपए, दीपावली से पहले मालिकों को सौंपे
ललितपुर पुलिस ने दीपावली से पहले 125 खोए और गिरे मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइलों की कीमत करीब 24 लाख रुपए बताई गई है। फोन देश के अलग-अलग राज्यों और उत्तर प्रदेश के कई जिलों से बरामद किए गए थे। बुधवार दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन सभागार में एसपी संजीव कुमार बाजपेई ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। पुलिस के मुताबिक, अपना फोन वापस पाकर लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस ने बताया कि जनसुनवाई में खोए मोबाइल के लिए मिले आवेदनों के बाद सर्विलांस टीम और थानों की टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग कंपनियों के 125 मल्टीमीडिया फोन बरामद किए गए। एसपी ने मोबाइल बरामद करने वाली टीम को पुरस्कृत भी किया। टीम में उप निरीक्षक अरुण पवार (प्रभारी सर्विलांस), उप निरीक्षक अतुल तिवारी (प्रभारी स्वाट), हेड कांस्टेबल जिनेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रशान्त कुमार, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल गौरव शर्मा, कांस्टेबल संजय अवस्थी और कांस्टेबल मोहित सिंह शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)