ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पीजीआई कर्मी की मौत:उन्नाव में सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर हादसा; मनोज कुमार बहन के घर जा रहे थे
उन्नाव में अनियंत्रित ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में घायल को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और सड़क पर दूर तक मोटर साइकिल का तेल फैल गया। मामला बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुमेरपुर बक्सर मार्ग स्थित सराय मनिहार गांव के पास का है। पीजिएआई लखनऊ में था तैनात मृतक की पहचान मनोज कुमार (50 वर्ष) पुत्र धुन्ना प्रसाद, निवासी हमीर गाँव आशिक, छिवलहा, थाना सरेनी, जिला रायबरेली के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मृतक पीजीआई लखनऊ में कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और वह अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा भरवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासनिक लापरवाही और बेलगाम वाहनों से आक्रोश इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों और राहगीरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सुमेरपुर-बक्सर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में तेज रफ्तार व ओवरलोड डंपर और ट्रक लगातार मौत बनकर दौड़ रहे हैं। यातायात नियमों की अनदेखी और प्रशासनिक सुस्ती के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिससे आम जनता की जान लगातार खतरे में पड़ रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)