ई-रिक्शा की टक्कर से टेनरी कर्मी की मौत:कानपुर कोतवाली के परेड बुक मार्केट के पास हादसा; चार दिन इलाज के बाद हैलट अस्पताल में तोड़ा दम
कानपुर के कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से घायल हुए 60 वर्षीय टेनरी कर्मी की चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। वह साइकिल से जा रहे थे, तभी परेड स्थित बुक मार्केट के पास ई-रिक्शा चालक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कई दिनों से चल रहा था इलाज, ईलाज के दौरान हुई मौत रायपुरवा के शक्कर मिल खलवा निवासी छोटे लाल (60) टेनरी में काम करते थे। परिवार में पत्नी रीता, तीन बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार को छोटे लाल काम से निकले थे। इसी दौरान परेड स्थित बुक मार्केट के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। यह देखकर राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल छोटे लाल को तत्काल हैलट अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। छोटे लाल की मौत से पत्नी रीता और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कोतवाली थाना प्रभारी बोले मुकदमा दर्जकर होंगी कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालक को वाहन सहित हिरासत में लिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)