हमीरपुर में नीलगाय के हमले से महिला गंभीर घायल:ज्वार की कटाई देखने गई थी, कानपुर किया गया रेफर
हमीरपुर के रघवा गांव में गुरुवार शाम खेत में गईं 65 साल की बुजुर्ग कमला देवी पर नीलगाय ने हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। खेत से लौटते समय नीलगाय ने किया हमला कुरारा थाना क्षेत्र के रघवा गांव की रहने वाली कमला देवी, दीनदयाल की पत्नी हैं। गुरुवार शाम वह खेत में ज्वार की कटाई देखने गई थीं। घर लौटने की तैयारी कर रही थीं, तभी अचानक खेत से निकली नीलगाय ने उन पर हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने शोर मचाया। परिजन डंडे लेकर नीलगाय की ओर दौड़े, जिसके बाद वह भाग गई। गंभीर हालत में कानपुर रेफर परिजन एंबुलेंस से कमला देवी को कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। नीलगायों के बढ़ते हमलों से ग्रामीण चिंतित कमला देवी के पति दीनदयाल का कहना है कि इलाके में नीलगायों की संख्या बढ़ने के साथ उनके हमले भी बढ़ रहे हैं। अब तक किसान फसलों को बचाने के लिए परेशान थे, लेकिन खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों पर हमले होने से चिंता और बढ़ गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)