एक्सप्रेसवे मुआवजे पर किसानों का धरना:समान सर्किल रेट की मांग पर 12वें दिन भी डटे किसान

Sep 26, 2026 - 17:03
0
एक्सप्रेसवे मुआवजे पर किसानों का धरना:समान सर्किल रेट की मांग पर 12वें दिन भी डटे किसान
फर्रुखाबाद में लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के मुआवजे में समान सर्किल रेट लागू करने की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 12वें दिन भी जारी रहा। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर डटे रहे और मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। किसानों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा बढ़े हुए और समान सर्किल रेट के आधार पर दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन की ओर से मांग पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि किसानों की मांग उचित है। समान सर्किल रेट के आधार पर मुआवजे का समाधान होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान मौसम की परवाह किए बिना अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करते रहेंगे। धरना स्थल पर बृजमोहन सिंह, नाहर सिंह, उमेश चंद, श्याम बाबू, अवधेश यादव, लालमन, आलोक, उदयवीर, सत्येंद्र पाल सिरोही, यीशु यादव, नितेश कुमार, जसवंत सिंह, विजयपाल, घनश्याम, बबलू, श्यामवीर, नरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, डिप्टी सिंह और प्यारेलाल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User