लापरवाही के आरोप में चंदौली के तीन दरोगा निलंबित:एसपी आकाश पटेल ने सकलडीहा, मुगलसराय और सदर कोतवाली में तैनात अधिकारियों पर कार्रवाई की

Oct 31, 2026 - 23:11
0
लापरवाही के आरोप में चंदौली के तीन दरोगा निलंबित:एसपी आकाश पटेल ने सकलडीहा, मुगलसराय और सदर कोतवाली में तैनात अधिकारियों पर कार्रवाई की
चंदौली में एसपी आकाश पटेल ने शनिवार देर शाम तीन उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया। इन पर चोरी की घटनाएं रोकने, मामलों का खुलासा करने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बिना दाखिल की चार्जशीट सकलडीहा थाने में तैनात दरोगा दिनेश राम ने एक मुकदमे में आरोपी की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी के बिना चार्जशीट दाखिल की थी। सकलडीहा के सीओ के बार-बार निर्देश देने के बाद भी उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास नहीं किया। इसके बाद एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया। चोरी और नकबजनी के मामलों में नहीं ली रुचि मुगलसराय थाने में तैनात दरोगा रामकेर यादव पर अपने बीट क्षेत्र में अपराध रोकने में नाकाम रहने का आरोप है। उन पर चोरी और नकबजनी के मामलों की जांच और सामान की बरामदगी में रुचि नहीं लेने का भी आरोप है। साथ ही, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी की। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रोक पाए सदर कोतवाली में तैनात दरोगा केशव प्रसाद सिंह को क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रोक पाने के आरोप में निलंबित किया गया। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सदर की रिपोर्ट के आधार पर हुई। एसपी आकाश पटेल ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही, ढिलाई या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User