बरेली: मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला:कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर दिया जोर
बरेली में कैंट विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित बेदी बैंक्वेट हॉल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कैंट विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस दौरान मतदाता पुनरीक्षण अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है। उन्होंने पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर जोर दिया। कैंट विधानसभा प्रभारी प्रभाशंकर ने अभियान के माइक्रो मैनेजमेंट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मतदाता का नाम जुड़वाने के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से फार्म-6 भरा जा सकता है। कार्यशाला में कैंट विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, शक्तिकेंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को अभियान के संचालन से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यशाला की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने की। इसका संयोजन राजबहादुर सक्सेना और संचालन महानगर उपाध्यक्ष अमरीश कठेरिया ने किया। इस दौरान महानगर के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सीपीएस चौहान, प्रभु दयाल लोधी, अरुण कश्यप, उमेश कठेरिया, राम चंद्र मौर्य, विस्तारक अमन शर्मा, विष्णु शर्मा, शिशुपाल कठेरिया, तृप्ति गुप्ता, गरिमा अग्रवाल और दीपक सोनकर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)