एमएसपी से कम दाम पर फसल खरीदना गैरकानूनी हो:राकेश टिकैत बोले- धान खरीद में बिचौलिए कर रहे खेल, गन्ने का रेट 500 रुपए क्विंटल हो

Oct 27, 2026 - 16:33
0
एमएसपी से कम दाम पर फसल खरीदना गैरकानूनी हो:राकेश टिकैत बोले- धान खरीद में बिचौलिए कर रहे खेल, गन्ने का रेट 500 रुपए क्विंटल हो
फतेहपुर के असोथर मंडी समिति में मंगलवार दोपहर ढाई बजे किसान हुंकार महारैली हुई। इसमें भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने धान खरीद, एमएसपी और गन्ने के दाम को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों का धान औने-पौने दामों पर बिक रहा है। सरकार को एमएसपी की गारंटी का कानून लागू करना चाहिए। धान खरीद में बिचौलियों पर लगाया खेल करने का आरोप राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाला मंसूरी धान व्यापारी रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और बरेली ले जाकर बेचते हैं। जबकि इन क्षेत्रों में मंसूरी धान की पैदावार नहीं होती। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर बिचौलिए और व्यापारी इस खेल को अंजाम दे रहे हैं। टिकैत ने रामपुर जिले में एक साल में 200 करोड़ रुपए के घोटाले का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि धान कहीं और पैदा होता है और बिक्री कहीं दूसरी जगह दिखाई जाती है। इससे स्थानीय किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। एमएसपी से कम कीमत पर खरीद पर रोक लगाने की मांग टिकैत ने कहा कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी का कानून लागू होना चाहिए। सरकार की ओर से तय कीमत से कम दाम पर फसल खरीदना गैरकानूनी होना चाहिए। इसके बावजूद किसान अपनी उपज एमएसपी से कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने मक्का और आलू किसानों की स्थिति का भी जिक्र किया। कहा कि कई फसलों के किसानों को उचित दाम नहीं मिल रहा है। गन्ने का भाव 500 रुपए क्विंटल करने की मांग गन्ने के मूल्य को लेकर टिकैत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गन्ने का भाव कम से कम 500 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने मायावती और अखिलेश यादव के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गन्ने के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। मौजूदा सरकार गन्ने का मूल्य बढ़ाने के मामले में पीछे है। 2027 चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना राकेश टिकैत ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर धर्म और जाति की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जनता को आपस में लड़ाया जाता है। उन्होंने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए मंदिर निर्माण के चंदे और जनता के वोटों की चोरी का भी आरोप लगाया। टिकैत ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी करने वाली नीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष और विरोध जारी रहेगा। किसान यूनियन के पदाधिकारी रहे मौजूद महारैली में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह, अनुना सिंह उर्फ राजवीर सिंह, प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, अनिल सिंह, कंचन सिंह, मिर्जापुर के नरसिंह पटेल, प्रदेश महासचिव अशोक कुमार, प्रदेश सचिव रामलखन पटेल और रमन सिंह, जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य और युवा जिला अध्यक्ष विवेक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User