गोरखपुर में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट:बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती सिस्टम, DM ने जारी की एडवाइजरी
गोरखपुर के बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती मौसम तंत्र का असर गोरखपुर समेत यूपी में भी दिखेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के बुलेटिन और राहत आयुक्त कार्यालय के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अपर जिलाधिकारी आपदा जय प्रकाश ने मंगलवार शाम एडवाइजरी जारी की है। जिसके मुताबिक, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। प्रशासन ने दिए 8 निर्देश - 1- अलर्ट मोड: जिला, तहसील और विभाग स्तर के सभी कंट्रोल रूम 24x7 एक्टिव रहेंगे। एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस, स्वास्थ्य और सिंचाई विभाग अलर्ट मोड पर रहेंगे। 2- फसल सुरक्षा: कृषि विभाग किसानों को कटाई के लिए तैयार फसलों की शीघ्र कटाई कराने और कटी फसल को सुरक्षित ढके स्थान पर पहुंचाने के लिए मुनादी कराएगा। 3- जर्जर मकान खाली कराएं: ग्राम पंचायत और नगर निकाय जर्जर मकानों और ढाबों को चिह्नित कर लोगों को राहत शिविरों और रैन बसेरों में शिफ्ट करेंगे। 4- जल-जमाव से निपटने की तैयारी: निचले इलाकों में पंप सेट लगाए जाएंगे और नालों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। 5- यातायात: पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की स्थिति में रैपिड टीम तैनात रहेगी। 6- जागरूकता: लोगों को वज्रपात से बचाव के लिए सचेत और दामिनी एप डाउनलोड कराने का प्रचार होगा। 7- सावधानी: लोगों को खुले मैदान, जल-भराव वाले क्षेत्रों और ऊंचे पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह। 8- राहत: कहीं भी जनहानि या फसल क्षति होती है तो तत्काल राहत वितरण किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)