कानपुर में श्रीमद्भागवत कथा:भजनों की धुन पर भक्त झूमें भक्त, राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंजा पंडाल

Oct 27, 2026 - 17:04
0
कानपुर में श्रीमद्भागवत कथा:भजनों की धुन पर भक्त झूमें भक्त, राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंजा पंडाल
कानपुर के खरगपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन मंगलवार को कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य पं. कृष्णमुरारी मिश्र ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। श्रद्धालुओं और तिवारी परिवार ने कथा का श्रवण किया। भजनों की धुन पर भक्त झूमते नजर आए और पंडाल राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य परीक्षित कृष्णबिहारी तिवारी की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहा है। 22 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा का समापन 29 अक्टूबर को हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User