गोरखपुर में सड़क निर्माण कार्य शुरू:16 लाख की लागत में बस्ती को मिलेगी बेहतर सुविधा
गोरखपुर में नगर पंचायत बड़हलगंज के विस्तारित क्षेत्र जाईपार ग्राम के वार्ड नंबर 5 स्थित श्याम नगर की दलित बस्ती में सोमवार को सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। 16 लाख रुपए की लागत से ढक्कनदार नाली युक्त सीसी सड़क बनाई जाएगी। इससे बस्ती के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के तहत चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान सभासद राजीव मिश्र, राकेश राय, रवि निषाद, दीपक शर्मा, अमरनाथ उमर, संजय मौर्य, पुरुषोत्तम जायसवाल, अमलेश कुमार और अजय निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)