एनडीए परिणाम में चयनित अभ्यर्थी:सेंट्यूरियन डिफेंस एकेडमी के 36 अभ्यर्थियों की सफलता

Nov 07, 2026 - 08:30
0
एनडीए परिणाम में चयनित अभ्यर्थी:सेंट्यूरियन डिफेंस एकेडमी के 36 अभ्यर्थियों की सफलता
लखनऊ में आशियाना स्थित सेंट्यूरियन डिफेंस एकेडमी के 36 अभ्यर्थियों ने एनडीए-157 की अंतिम मेरिट सूची में जगह बनाई है। 5 नवंबर को घोषित परिणाम में संस्थान के 9 अभ्यर्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-50 और 12 ने टॉप-100 में स्थान हासिल किया। जतिन सिंह और सुमिरा तिवारी ने संयुक्त रूप से 11वीं रैंक प्राप्त की। वहीं, शीतल मेहता ने 14वीं और अदिति शुक्ला ने 20वीं रैंक हासिल की। एकेडमी के अनुसार, एनडीए-155 में उसके अभ्यर्थियों ने ऑल इंडिया रैंक 1, 2 और 3 हासिल की थी। वहीं, एनडीए-156 में छह अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई थी। संस्थान ने बताया कि सत्र 2025-26 में भारतीय सशस्त्र सेनाओं में उसके 200 से अधिक अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है। चेयरमैन एवं सीएमडी शिशिर दीक्षित ने सफलता का श्रेय अभ्यर्थियों की मेहनत को दिया। संस्थान ने सभी सफल अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को बधाई दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User