एसपी ने छात्रों को कानून और सुरक्षा की जानकारी दी:बलिया में हेल्पलाइन नंबर, साइबर ठगी और यातायात नियमों पर बात

Nov 19, 2026 - 20:27
0
एसपी ने छात्रों को कानून और सुरक्षा की जानकारी दी:बलिया में हेल्पलाइन नंबर, साइबर ठगी और यातायात नियमों पर बात
बलिया के सागरपाली स्थित आरके मिशन स्कूल में गुरुवार को पुलिस की पाठशाला लगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने छात्र-छात्राओं को कानून, पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्व निभाने को कहा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उन्होंने साथियों का सहयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग से सफलता मिल सकती है। एसपी ने छात्राओं से कहा कि कोई शरारती तत्व रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश करे, तो उसका मुकाबला करें। उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान देने और किसी से न डरने की बात भी कही। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 108, 181, 1076, 1098 और 102 की जानकारी दी गई। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचना देने को कहा गया। सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने और आसपास के लोगों को साइबर अपराध के बारे में जागरूक करने की सलाह दी गई। जिले में चल रहे विशेष यातायात माह और सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों को ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ का संदेश दिया गया। उन्हें यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने को कहा गया। उन्हें तय गति सीमा में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात मंजरी राव, फेफना के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, आरके मिशन स्कूल सागरपाली के प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User