एसपी ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली:कासगंज में ओ.पी. सिंह ने कपड़े, मिठाई और दीप जलाने का सामान बांटा
कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने रविवार दोपहर 1 बजे वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने बुजुर्गों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं और उपहार बांटे। कार्यक्रम थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्र के वृद्धाश्रम में हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान और प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र राजपूत भी मौजूद रहे। एसपी ने सभी बुजुर्गों को एक-एक जोड़ी कुर्ता-पायजामा और बुजुर्ग महिलाओं को एक-एक साड़ी दी। सभी को मिठाई के डिब्बे, खील-बताशे और दीप जलाने के लिए मोमबत्तियां भी बांटी गईं। एसपी ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों के सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)