सीओ सिटी ने बुजुर्गों संग मनाई दीपावली:महोबा के वृद्धाश्रम में रविकांत गौड़ ने अपने हाथों से परोसी पूड़ी-सब्जी

Nov 08, 2026 - 14:58
0
सीओ सिटी ने बुजुर्गों संग मनाई दीपावली:महोबा के वृद्धाश्रम में रविकांत गौड़ ने अपने हाथों से परोसी पूड़ी-सब्जी
महोबा में सीओ सिटी रविकांत गौड़ ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई और अपने हाथों से भोजन परोसकर मानवता की मिसाल पेश की। खाकी के इस मानवीय और संवेदनशील रूप ने सबका दिल जीत लिया है। दीपावली के पावन पर्व पर महोबा में खाकी का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला है, जहाँ आए दिन पुलिस पर तमाम तरह के आरोप लगते हैं, वहीं सीओ सिटी रविकांत गौड़ ने अपने अनूठे अंदाज से सभी का दिल जीत लिया है। सीओ सिटी रविकांत गौड़ वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली का पावत पर्व मनाया। उन्होंने बुजुर्गों के भोजन का प्रबंध तो किया ही, साथ ही अपने हाथों से पूड़ी और सब्जी परोसकर उन्हें आदर के साथ भोजन कराया। उनका उद्देश्य यह था कि अपनों से दूर रह रहे इन बुजुर्गों को तन्हाई का अहसास न हो और वे भी पूरी खुशी के साथ दीपों का यह पर्व मना सकें। सीओ का यह अपनत्व देखकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने आशीर्वाद दिया। आपको बता दें कि यह वही अधिकारी हैं जो पहले भी सड़क पर खड़ी बैलगाड़ी को खुद हांककर किनारे लगाने के अपने अनूठे और सरल अंदाज को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। आम जनता से सीधा जुड़ाव रखने वाले सीओ रविकांत गौड़ के इस मानवीय और सामाजिक सरोकार वाले कदम की हर तरफ सराहना हो रही है। इस पहल ने साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ अनुशासन का ही नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना का दूसरा नाम भी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User