एटा में कैंटर से 145 किलो 610 ग्राम गांजा बरामद:उड़ीसा से दिल्ली ले जाया जा रहा था, पुलिस ने 2 तस्करों को भी पकड़ा

Nov 22, 2026 - 15:10
0
एटा में कैंटर से 145 किलो 610 ग्राम गांजा बरामद:उड़ीसा से दिल्ली ले जाया जा रहा था, पुलिस ने 2 तस्करों को भी  पकड़ा
एटा में पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 145 किलो 610 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल टाटा कैंटर, मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, रविवार 22 नवंबर को थाना राजा का रामपुर पुलिस और एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट मेरठ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से टाटा कैंटर में गांजा भरकर दिल्ली, नोएडा और एनसीआर में सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर संयुक्त टीम ने अलीगंज-पटियाली रोड स्थित पहरा नहर पुल के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कैंटर संख्या UP 86 BT 1637 को रोककर तलाशी ली गई। कैंटर से 145 किलो 610 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के गोलू उर्फ गोलक के लिए कर रहे थे सप्लाई गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेमनारायण उर्फ बंटी पुत्र सत्यप्रकाश और अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम टोली, थाना सिकंदराराऊ, जिला हाथरस के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद गांजा दिल्ली निवासी गोलू उर्फ गोलक का है। उसी ने उड़ीसा से कैंटर में गांजा लोड कराया था। दोनों को दिल्ली-एनसीआर में उसके बताए ठिकाने पर गांजा पहुंचाना था। इसके बदले 50 हजार रुपये देने और डीजल समेत अन्य खर्च उठाने की बात तय हुई थी। 75 लाख का गांजा और कैंटर जब्त पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 145 किलो 610 ग्राम गांजा, टाटा कैंटर, एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में थाना राजा का रामपुर में मुकदमा अपराध संख्या 116/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29/60 में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई एसएसपी ईलामारन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय और क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह के निर्देशन में की गई। टीम में थाना प्रभारी रोहित राठी, एएनटीएफ मेरठ के उपनिरीक्षक लोकेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार गौतम समेत पुलिस और एएनटीएफ के अन्य जवान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से उड़ीसा से उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली-एनसीआर तक गांजे की सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी बताए गए गोलू उर्फ गोलक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User