सुल्तानपुर से 27 इंस्पेक्टरों का दूसरे जिलों में तबादला:डीआईजी सोमेन बर्मा ने जारी की सूची; बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या और अंबेडकरनगर में नई तैनाती
अयोध्या रेंज के डीआईजी सोमेन बर्मा ने सुल्तानपुर में तैनात 27 निरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला किया है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे जारी सूची के मुताबिक, इन अधिकारियों को बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या और अंबेडकरनगर भेजा गया है। आदेश के मुताबिक, सभी निरीक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नई तैनाती वाली जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। बाराबंकी भेजे गए 11 निरीक्षक बाराबंकी में 11 निरीक्षकों को भेजा गया है। इनमें उमेश देव पाण्डेय, ज्ञानचन्द्र शुक्ला, सत्येन्द्र कुमार सिंह, सीमा सरोज, दीपक कुशवाहा, अनिरुद्ध कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, अवनेश कुमार, प्रेमचन्द्र सिंह, धर्मवीर सिंह और हंसमती शामिल हैं। अमेठी में 8 निरीक्षकों की तैनाती अमेठी में विजय सिंह, संजय कुमार वर्मा, महेन्द्र प्रताप, चन्द्रभान वर्मा, प्रवीण कुमार यादव, सुरेश कुमार, राम आशीष उपाध्याय और अखण्डदेव मिश्रा समेत 8 निरीक्षकों को भेजा गया है। अयोध्या और अंबेडकरनगर में भी तबादले अयोध्या में 5 निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें गिरीश चन्द्र अग्निहोत्री, नारद मुनि सिंह, जय प्रकाश सिंह, श्याम सुन्दर और सूबेदार शामिल हैं। वहीं, अंबेडकरनगर में अशोक कुमार सिंह, राघवेन्द्र प्रताप रावत और अरुण कुमार द्विवेदी समेत 3 निरीक्षकों का तबादला किया गया है। बता दें कि इनमें कई ऐसे इंस्पेक्टर भी हैं, जिन्हें एसपी ने रविवार को ही जिले के थानों में तैनाती दी थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)