कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल:बुलंदशहर में पति-पत्नी और 3 साल का बेटा हायर सेंटर रेफर

Oct 30, 2026 - 11:49
0
कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल:बुलंदशहर में पति-पत्नी और 3 साल का बेटा हायर सेंटर रेफर
बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खेड़ा नहर के पास एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने बाइक पर सवार एक ही परिवार के लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पति, पत्नी और उनके मासूम बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल हसन अपनी पत्नी रुखसार और 3 साल के बेटे यूसुफ के साथ किसी रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने के बाद अपनी बाइक से वापस नोएडा लौट रहे थे। पहासू थाना क्षेत्र के खेड़ा नहर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हाइवे और मुख्य मार्ग के पास हुआ यह हादसा बेहद संवेदनशील था, लेकिन आरोप है कि हादसे के बाद घायल सड़क पर घंटों दर्द से तड़पते रहे और पहासू थाना पुलिस कुंभकरण की नींद सोती रही। स्थानीय लोगों ने जब घायलों को तड़पते देखा, तो उन्होंने खुद मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायलों को उठाया और सड़क किनारे एक तरफ बैठाया। स्थानीय नागरिकों ने जब इस मामले की शिकायत एसपी देहात अंतरिक्ष जैन से की, तब जाकर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सूचना मिलने के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। बड़ी लापरवाही पर तीखा रोष व्यक्त लोगों ने पुलिस की इस लचर कार्यशैली और बड़ी लापरवाही पर तीखा रोष व्यक्त किया। इस संबंध में एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। फरार कार चालक की तलाश जारी सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User