भाषा विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता रैली:भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने का संदेश, ईमानदारी एवं निष्ठा संग निभाएं कर्तव्य

Oct 30, 2026 - 11:32
0
भाषा विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता रैली:भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने का संदेश, ईमानदारी एवं निष्ठा संग निभाएं कर्तव्य
लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. अजय तनेजा के मार्गदर्शन में आयोजित रैली के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा और जिम्मेदारी से करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा ने किया। आयोजन में कुलसचिव विकास, उप कुलसचिव मोहम्मद साहिल और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामदास ने सहयोग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User