एटा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर:स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Oct 31, 2026 - 17:14
0
एटा में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर:स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाने का लिया संकल्प
एटा के जलेसर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का तृतीय त्रिदिवसीय शिविर उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. ओंकार सिंह के निर्देशन और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. गिरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में समाज सेवा, अनुशासन, स्वच्छता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना रहा। पहले सत्र की शुरुआत लक्ष्य गीत से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने मुख्य द्वार, प्रशासनिक भवन, विज्ञान संकाय, पुस्तकालय और खेल मैदान की सफाई की। साथ ही परिसर को पॉलिथीन मुक्त रखने का संकल्प लिया। डॉ. गिरेंद्र सिंह ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए अभिशाप है। इसके उपयोग से बचना सभी की जिम्मेदारी है। दूसरे सत्र में व्यक्तित्व विकास, नशामुक्त भारत, डिजिटल युग में युवाओं के अवसर और राष्ट्र निर्माण में योगदान जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. शालिनी यादव, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. प्रणय छिब्बर, प्रदीप कुमार, अजय प्रताप सिंह और राजवीर सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User