हाथरस में कल पांच घंटे नहीं आएगी लाइट:24 गांव और 12 कॉलोनियों में सप्लाई रहेगी बंद, पावर ट्रांसफार्मर की अर्थिंग का होगा काम

Oct 31, 2026 - 17:14
0
हाथरस में कल पांच घंटे नहीं आएगी लाइट:24 गांव और 12 कॉलोनियों में सप्लाई रहेगी बंद, पावर ट्रांसफार्मर की अर्थिंग का होगा काम
हाथरस में गिजरौली देहात विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब दो दर्जन गांवों और 12 कॉलोनियों में रविवार को पांच घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। पावर ट्रांसफार्मर की अर्थिंग का काम रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन गांवों में बंद रहेगी सप्लाई अवर अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिजरौली, नगला भीम, कलवारी, मीतई, शहजादपुर, नगला दुर्जी, तेहरा, पापरी, पैकवाड़ा, परसारा, कुमरई, नगला बरिया, गिजरौली टाप, टाप रोड, नगला धनसिंह, नहरोई, कुमरपुर, कुमरपुर गढ़ी और खोंडा हजारी सहित आसपास के गांवों में बिजली नहीं आएगी। इन कॉलोनियों में भी रहेगी कटौती आशीर्वाद धाम, आशीर्वाद कुंज, सन सिटी, लक्ष्मी होम्स, गीता विहार, गंगा धाम, रोशन एनक्लेव, बांके बिहारी, ब्रजधाम, मंगल धाम, मीत के वृद्धाश्रम और गिरवर धाम में भी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिजली बंद होने से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की है। बिजली विभाग ने रखरखाव कार्य के दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User