भटवलिया में सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम:पटेल समाज ने लौहपुरुष के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

Oct 31, 2026 - 16:40
0
भटवलिया में सरदार पटेल की जयंती कार्यक्रम:पटेल समाज ने लौहपुरुष के विचारों को अपनाने का लिया संकल्प
कुशीनगर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जिलेभर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर देश की एकता और अखंडता में उनके योगदान को याद किया गया। पडरौना के भटवलिया में आयोजित कार्यक्रम में पटेल समाज के लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों और विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, साहस और एकजुटता की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र पटेल, ईश्वरचंद पटेल, मनीष पटेल, निखिल और तेजप्रताप सिंह पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User