धर्मपाल सिंह बोले- 'चोरों को सारे चोर नजर आते हैं:अखिलेश खुद कराते थे फर्जी वोटिंग, अखिलेश के पैरों नीचे से जमीन खिसक गई

Oct 23, 2026 - 19:08
0
धर्मपाल सिंह बोले- 'चोरों को सारे चोर नजर आते हैं:अखिलेश खुद कराते थे फर्जी वोटिंग, अखिलेश के पैरों नीचे से जमीन खिसक गई
"चोरों को नजर आते हैं सारे चोर... अखिलेश यादव वोट चोरी किया करते थे और धांधलेबाजी से फर्जी वोट डलवाते थे, अब उनके पैरों के नीचे से राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है।" यह तीखा हमला उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोला है। बरेली सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने एमएलसी चुनाव में बीजेपी की एकतरफा जीत का दावा किया और सपा प्रमुख के बयानों पर पलटवार किया। बरेली-मुरादाबाद खंड समेत सभी सीटों पर खिलेगा कमल एमएलसी चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि शिक्षक व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के तहत बरेली-मुरादाबाद खंड से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो भारी मतों से रिकॉर्ड जीत दर्ज करेंगे। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में हो रहे विधान परिषद चुनावों की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी शानदार विजय प्राप्त करेगी। अखिलेश की राजनीति सिर्फ मुस्लिम परस्ती की सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि पहले फर्जी और नकली वोट डलवाए जाते थे, असली मतदाता तो वोट डाल ही नहीं पाते थे। अब जब निष्पक्षता से काम हो रहा है तो उनकी खिसियाहट साफ नजर आ रही है। आज़म खान से अखिलेश की मुलाकात पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को आजम खान से कोई हमदर्दी या लगाव नहीं है, उनका एकमात्र एजेंडा मुस्लिम वोट हासिल करना है। उनकी पूरी सियासत केवल मुस्लिम परस्ती पर टिकी है। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर चुनाव आयोग की सराहना वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि एसआईआर (SIR) के तहत निष्पक्ष प्रक्रिया चल रही है। इसके जरिए फर्जी वोट और मृत मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं तथा 18 वर्ष पूरे कर चुके नए बालिग मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। इसके लिए विपक्ष को आरोप लगाने के बजाय चुनाव आयोग की प्रशंसा करनी चाहिए। 2027 में भी बनेगी पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार विपक्ष के दावों को नकारते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर अखिलेश यादव को चुनाव हराकर करारा जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा कहीं जाने वाली नहीं है, बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों के साथ दोबारा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। सर्किट हाउस में सरदार पटेल जयंती और संगठनात्मक रणनीति को लेकर आयोजित बैठक के दौरान वरिष्ठ पार्टी नेता, सांसद व विधायक भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User