जौनपुर सर्किल क्रिकेट लीग:जेसीसीएल फाइनल में महाकाल-11 ने गाजीपुर को 8 विकेट से हराया

Oct 31, 2026 - 16:57
0
जौनपुर सर्किल क्रिकेट लीग:जेसीसीएल फाइनल में महाकाल-11 ने गाजीपुर को 8 विकेट से हराया
जौनपुर सर्किल क्रिकेट लीग (जेसीसीएल) का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में महाकाल-11 गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीआरएक्स स्पोर्ट्स गाजीपुर को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी उदयभान मौर्य मौजूद रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। साथ ही खेलों से अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है। ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करते हैं। पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ। समारोह में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User