सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत:60 वर्षीय कमलेश कठेरिया ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में तोड़ा दम
इटावा। इटावा सेंट्रल जेल में निरुद्ध 60 वर्षीय विचाराधीन बंदी कमलेश कठेरिया की शुक्रवार दोपहर पौने 12 उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उन्हें उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बंदी की मौत की सूचना दोपहर पौने 12 बजे दूरभाष के माध्यम से कारागार प्रशासन को मिली। इसके बाद परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई। मृतक की पहचान कमलेश कठेरिया पुत्र गुलाब सिंह निवासी सुल्तानपुर कला अड्डा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, जिला इटावा के रूप में हुई है। वह 8 सितंबर 2026 से इटावा सेंट्रल जेल में निरुद्ध थे। उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा संख्या 54/2026 दर्ज है। इस मामले में बीएनएस की धारा 3(5), 318(4), 336(3), 338, 340(2) और रजिस्ट्रेशन एक्ट की धारा 82 के तहत कार्रवाई की गई थी। उनका मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इटावा की अदालत में विचाराधीन था। कारागार प्रशासन के अनुसार, कमलेश कठेरिया को सीओपीडी (COPD), एलवीएफ (LVF), एलआरटीआई (LRTI) और सीएचएफ (CHF) समेत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। इन्हीं बीमारियों के चलते उन्हें उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया था। शुक्रवार 30 अक्टूबर को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बंदी की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)