गाजीपुर में बारिश और चक्रवात की चेतावनी:कल 8वीं तक के स्कूल बंद, बीएसए ने जारी किया आदेश
गाजीपुर में अत्यधिक बारिश और चक्रवात की चेतावनी को देखते हुए जिले में 31 अक्टूबर को कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने शुक्रवार रात करीब 8 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त और अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय शनिवार को बंद रहेंगे। प्रशासन ने खराब मौसम और संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)