डायोसिस ऑफ आगरा का दायित्व बिशप रेव.-हेराल्ड-अमिताभ को सौंपा गया:महीनों विवादों में रहा आगरा डायाेसिस, अब मिला स्थाई नेतृत्व

Nov 30, 2026 - 01:09
0
डायोसिस ऑफ आगरा का दायित्व बिशप रेव.-हेराल्ड-अमिताभ को सौंपा गया:महीनों विवादों में रहा आगरा डायाेसिस, अब मिला स्थाई नेतृत्व
आगरा के सदर बाजार स्थित सेंट जॉर्ज कैथेड्रल रविवार प्रार्थनाओं और धार्मिक विधि का साक्षी बना। डायोसिस ऑफ आगरा के नए बिशप के रूप में राइट रेव. हेराल्ड अमिताभ का अभिषेक हुआ। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के मॉडरेटर द मोस्ट रेव. परितोष कैनिंग ने प्रार्थनाओं के साथ उनका अभिषेक किया और उन्हें डायोसिस का दायित्व सौंपा। अभिषेक समारोह की शुरुआत विशेष प्रार्थनाओं से हुई। इस दौरान नए बिशप के लिए ईश्वर से शक्ति, विवेक, नेतृत्व क्षमता और लोगों की सेवा करने की सामर्थ्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई। धार्मिक विधि पूरी होने के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से डायोसिस ऑफ आगरा के बिशप का दायित्व सौंप दिया गया। महीनों से चर्चा में रहा आगरा डायोसिस: डायोसिस ऑफ आगरा पिछले कई महीनों से प्रशासनिक और वित्तीय विवादों के कारण चर्चा में रहा था। पूर्व बिशप बीके नायक (विजय कुमार नायक) के कार्यकाल में संस्था के धन के गबन और अन्य अनियमितताओं के आरोप लगे थे। अप्रैल 2026 में हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया था। इसके बाद सीएनआई सिनाड ने जांच शुरू की और अस्थायी व्यवस्था के तहत राइट रेव. मनोज चरण ने डायोसिस का दायित्व संभाला। इन विवादों और प्रशासनिक अस्थिरता के बाद 27 नवंबर को दिल्ली स्थित सीएनआई भवन में हुए चुनाव में रेव. हेराल्ड अमिताभ को 20 में से 14 वोट मिलकर विजयी घोषित किया गया था। पद के लिए कुल 11 पादरियों ने दावेदारी की थी। उनके चुनाव और अब हुए अभिषेक से डायोसिस में स्थायी नेतृत्व की बहाली हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User