गाजियाबाद में 17 नवंबर से घर-घर मतदाता सूची जांचेंगे BLO:नाम छूटने पर भरवाएंगे फॉर्म-6; 30 नवंबर तक चलेगा अभियान
गाजियाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और पुरानी सूची में सुधार की तैयारी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांडड़ ने लोगों से 17 नवंबर को जारी होने वाली सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जांचने की अपील की है।
लोग भारत निर्वाचन आयोग का ईसीआई नेट ऐप डाउनलोड करके घर बैठे नाम देख सकते हैं। ऐप पर मतदाता पहचान पत्र नंबर, मोबाइल नंबर या दूसरी जानकारी डालकर नाम खोजा जा सकता है। पहचान पत्र पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी नाम देखा जा सकता है।
अगर किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। 17 से 30 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जांचेंगे। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। सूची में नाम नहीं मिलने पर पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरवाया जाएगा।
लोग ईसीआई नेट ऐप से ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं या अपने इलाके के बीएलओ को आवेदन दे सकते हैं। फॉर्म के साथ नया रंगीन फोटो और उम्र व पते का प्रमाण देना होगा। फोटो 4.5 सेंटीमीटर लंबा और 3.5 सेंटीमीटर चौड़ा होना चाहिए। उसकी पृष्ठभूमि सफेद हो और चेहरा साफ दिखाई दे।
जिलाधिकारी ने उन युवाओं से भी आवेदन करने की अपील की है, जो 1 जनवरी 2027 को 18 साल के हो जाएंगे। वे पहले से फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से छूटना नहीं चाहिए। इसलिए लोग समय रहते अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जांच लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)