फ्री फायर खेलने को लेकर विवाद, मां-बेटे को चाकू मारा:युवक के गले पर वार, हालत गंभीर; महिला भी गंभीर घायल

Nov 13, 2026 - 23:39
0
फ्री फायर खेलने को लेकर विवाद, मां-बेटे को चाकू मारा:युवक के गले पर वार, हालत गंभीर; महिला भी गंभीर घायल
देवरिया के भीखमपुर में पिपरपाती पुल के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे फ्री फायर गेम खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसकी मां पर चाकू से हमला किया गया। युवक के गले पर चोट लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी गांव निवासी नीरज (20), पुत्र मनोज, और उसकी मां सावित्री (45) के रूप में हुई है। बताया गया कि फ्री फायर खेलने को लेकर पड़ोसी से उनका विवाद हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर आरोपी ने नीरज पर चाकू से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंची सावित्री पर भी वार किया गया। हमले में दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। नीरज को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर की तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User