हिन्दू कॉलेज में तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर शुरू:2 से 4 नवंबर तक विद्यार्थियों को स्काउटिंग, अनुशासन और नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया जाएगा
मुरादाबाद के हिन्दू कॉलेज में सोमवार को रोवर्स एवं रेंजर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। यह शिविर 2 से 4 नवंबर तक चलेगा। इसमें विद्यार्थियों को स्काउटिंग और गाइडिंग से जुड़ी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने किया।
शिविर में प्रशिक्षक अक्षत शर्मा (एचडब्ल्यूबी स्काउट) और शुभम सैनी (डीटीसी स्काउट) मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के शुरुआती गुर सिखाए और स्काउटिंग से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।
प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स के जरिए विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा, सहयोग और नेतृत्व के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन गुणों को अपने जीवन में अपनाने को कहा।
कार्यक्रम का संचालन रोवर्स लीडर डॉ. हरिओम सिंह और रेंजर्स लीडर डॉ. कृति श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर प्रो. आनंद सिंह, डॉ. मीनू मेहरोत्रा, डॉ. अनामिका गुप्ता, डॉ. स्वाति त्यागी, डॉ. विवेक कृष्ण और सूरज वर्मा सहित कॉलेज के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
शिविर में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व समझाया जाएगा। समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)