2500 रुपए के विवाद में मजदूर की हुई थी हत्या:लखनऊ में ईंट से सिर कूचा था; दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Nov 02, 2026 - 21:34
0
2500 रुपए के विवाद में मजदूर की हुई थी हत्या:लखनऊ में ईंट से सिर कूचा था; दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के गोपरामऊ में आम के बाग में मजदूर नन्हके रावत उर्फ बलऊ की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में चंद्रपाल रावत और रविंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह 2500 रुपए के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से सने ईंट के टुकड़े और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर नवाब अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानिए पूरी घटना… दो दिन पहले की थी हत्या पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर को बीघापुर निवासी मीना रावत ने थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति नन्हके रावत उर्फ बलऊ की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने चंद्रपाल रावत, रविंद्र विश्वकर्मा और कल्लू सिंह के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान शनिवार रात करीब 12:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गोपरामऊ ट्यूबवेल के पास से चंद्रपाल और रविंद्र को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चंद्रपाल ने बताया कि नन्हके के भतीजे संतोष ने उससे 2500 रुपये उधार लिए थे। दोनों के बीच कुछ दि पहले कहासुनी हुई थी पुलिस के अनुसार, रुपये वापस न मिलने पर नन्हके ने चंद्रपाल को संतोष के घर बुलाया था। वहां संतोष और उसकी पत्नी से चंद्रपाल की कहासुनी हुई। चंद्रपाल ने बताया कि इस दौरान उसे अपमानित महसूस हुआ और नन्हके से उसकी रंजिश हो गई। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में चंद्रपाल ने रविंद्र के साथ मिलकर गोपरामऊ के बाग में नन्हके पर ईंट से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। रविंद्र के पास से खून से सना ईंट का टुकड़ा और खून लगी शर्ट मिली। चंद्रपाल के पास से भी खून से सना ईंट का टुकड़ा और खून लगी जींस बरामद हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User