गौशाला में गाय के शव को नोचता दिखा कुत्ता:चौरा खुर्द गौशाला का बताया जा रहा वीडियो; SDM बोले- BDO से कराएंगे जांच
शाहजहांपुर में गौशाला का एक वीडियो सामने आया है। इसमें गाय का शव पुआल पर पड़ा दिखाई दे रहा है। एक कुत्ता शव को नोच रहा है। पास में दूसरे गौवंश भी बंधे और खड़े नजर आ रहे हैं। बुधवार दोपहर 12 बजे का वीडियो को शाम 4 बजे सोशल मीडिया पर डाला गया। ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर सवाल उठाए। एसडीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही है। मामला जलालाबाद तहसील क्षेत्र के चौरा खुर्द का है। शव के पास घूमता रहा कुत्ता, कोई भगाने वाला नहीं दिखा वीडियो में गाय का शव जमीन पर पुआल के ऊपर पड़ा है। एक कुत्ता उसे नोचता दिखाई दे रहा है। आसपास दर्जनों गौवंश भी नजर आ रहे हैं, लेकिन कुत्ते को भगाने के लिए कोई कर्मचारी मौके पर दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्था पर उठाए सवाल ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला की हालत ठीक नहीं है। वीडियो देखकर लगता है कि वहां गौवंश सुरक्षित नहीं हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गौवंश के लिए प्रदेश सरकार से मिलने वाले बजट, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली और जनप्रतिनिधियों के बयानों पर भी सवाल उठाए। एसडीएम बोले- बीडीओ से कराएंगे जांच जलालाबाद के एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई वीडियो सामने आया है तो जलालाबाद के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) से इसकी जांच कराई जाएगी। दो दिन पहले सांड से टकराई थी बाइक, युवक की मौत इससे पहले सड़क पर गौवंश मिलने के मामले में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी थी। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। दो दिन पहले पुवायां क्षेत्र में सांड और बाइक की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार युवक और सांड की मौके पर ही मौत हो गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)