सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत:ललितपुर में विद्युत मोटर के पास हुआ हादसा, परिजन बोले- खेत में पानी देते समय लगा करंट
ललितपुर के मिर्चवारा गांव में बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान दीप सिंह परमार की मौत हो गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शाम 5:30 बजे शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । थाना बार के मिर्चवारा गांव निवासी जंडेल सिंह के पुत्र दीप सिंह परमार (43) थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वे खेत में सिंचाई कर रहे थे। विद्युत मोटर के पास खड़े होने के दौरान उन्हें करंट लगा और वे झुलस गए। मौके पर मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन निजी वाहन से उन्हें दोपहर करीब 2:30 बजे ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी गई। दीप सिंह के चचेरे भाई अभय राजा ने बताया कि वे तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। परिवार का पालन-पोषण दीप सिंह करते थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)